सुबे में 17 मई को होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने स्थानीय निकायों का चुनावी शेड्यूल जारी किया....

सुबे में 17 मई को होगी वोटिंग, चुनाव आयोग  ने स्थानीय निकायों का चुनावी शेड्यूल जारी किया....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

सुबे में 17 मई को नगर निगमों व स्थानीय निकायों के लिए  वोटिंग कराई जाएगी।  आयोग ने स्थानीय निकायों का चुनावी शेड्यूलआज  जारी कर दिया है। इसी के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

 

 

हिमाचल निर्वाचन आयोग ने 51 शहरी निकायों में चुनाव करवाने का एलान किया है। सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी नगर निगम, 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत में मतदान किया जाएगा। 1806 मतदान केंद्र में वोटिंग होगी। महिलाओं और पुरुषों में अलग से सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने को कहा है। 

 

17 मई सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव की उसी दिन मतगणना हो जाएगी। नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी। 

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंचायत चुनाव का एक सप्ताह के भीतर एलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच कोई टकराव नहीं है। अनिल खाची ने यह स्पष्ट कर दिया कि 31 मई से पूर्व ही पंचायत चुनाव भी करवा दिए जाएंगे, इसलिए निकायों की मतगणना 31 मई को रखी गई है।