नाहन: टूटी शिलान्यास पट्टिकाओं की डीसी से शिकायत, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा...

नाहन: टूटी शिलान्यास पट्टिकाओं की डीसी से शिकायत, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

विधायक अजय सोलंकी द्वारा स्थापित शिलान्यास प‌ट्टिकाओं को कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोड़े जाने की एक शिकायत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आज डीसी सिरमौर को दी गई है।

 

 

रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया को बताया कि 

दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को काशीवाला -जबलबाग-बनोग  सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री ‌द्वारा तथा भोगरिया मार्ग का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी ‌द्वारा विधिवत रूप से किया गया था। 

 

ज्ञापन में कहा गया कि दिनांक 19 अप्रैल, 2026 की रात्रि की कुछ असामाजिक एवं शरारती तत्वों ‌द्वारा इन शिलान्यास प‌ट्टिकाओं को जानबूझकर तोड़ दिया गया। यह कृत्य न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर अपराध है. बल्कि जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने, क्षेत्र की शांति एवं आईचारे को भंग करने तथा नाहन क्षेत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी है।

 

तोमर ने बताया कि डीसी से मांग कि गई है कि उक्त घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र आंच कर दोषियों की पहचान सुनिश्चित की आए। दोषियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

 

 क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय सुदृढ़ किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।