नाहन :समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब ने नवाजे चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज नाहन के 3 चिकित्सकों को दिया सम्मान,
अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 जुलाई :
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में चिकित्सकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन में आयोजित इस समारोह में महिलाओं द्वारा गठित समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।
डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब नाहन ने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल सहित तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया। क्लब की ओर से डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
क्लब की अध्यक्ष सीमा वर्मा ने बताया कि चिकित्सक हर परिस्थिति में लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते है और चिकित्सकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है और इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सम्मानित किए गए चिकित्सकों का मेडिकल कॉलेज में सेवाओं की विशेष योगदान रहा है।




