उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित

अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 12 फरवरी: 


जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला कांगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव छौंट के वार्ड नं. 05, ग्राम पंचायत सुरानी, विकास खंड सुरानी, ग्राम पंचायत पनापर के वार्ड नं. 04, विकास खंड सुलह तथा ग्राम पंचायत ढुगियारी के वार्ड नं. 03, विकास खंड रैत, जिला कांगड़ा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 18 फरवरी 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आॅफलाइन, हस्तचालित अथवा कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। 


उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण प्रमाण पत्र, वित्तीय प्रबंधन संबंधी दस्तावेज, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं एवं उच्च शिक्षा के प्रमाण पत्र यदि हों), बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी प्रमाण पत्र यदि लागू हो और वार्ड निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं-सत्यापित एवं स्पष्ट प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर सभी कार्यदिवसों में संपर्क किया जा सकता है।