एसएसबी के 33 वर्षीय जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी...

एसएसबी के  33 वर्षीय जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, धर्मशाला--18 दिसंबर

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक एसएसबी के जवान 33 वर्षीय धनजीत दास ने ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस रायफ ल से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला जवान मुख्य गेट एसएसबी सपड़ी में तैनात था। घटना के बाद अन्य जवान घायल धनजीत दास को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लेकर गए।

लेकिन डाक्टरों ने जवान की गंभीर हालत देखते हुए उसे टीएमसी रैफर कर दिया। टांडा पहुंचने से पहले ही जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सपड़ी के जवानों व अधिकारियों के बयान कलमबंद कर लिए है।

जानकारी के अनुसार धनजीत दास असम का निवासी था। जो दो नवंबर को शादी करके घर से ड्यूटी पर लौटा था।  जवान क खुद को गोली मारने के कारणों का अभी खुलासा नही हुआ। पुलिस ने सीआरपीसी धारा174 के तहत कार्रवाई की है।