2 सितम्बर को घुमारवीं तथा श्री नयना देवी जी में विभिन्न पदों हेतू कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

2 सितम्बर को घुमारवीं तथा श्री नयना देवी जी में विभिन्न पदों हेतू कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 27 अगस्त : 
 जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इवान सिक्योरिटी फक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्डस के 100 पदों, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पदों, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों एवं ट्रेनी प्रोडक्शन के 100 पदों हेतु उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 2 सितम्बर को 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन जाएगा।

  उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्डस, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं ट्रेनी प्रोडक्शन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं व बारहवीं पास तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए बारहवीं व ग्रेजुएशन तथा मासिक वेतन 10,000/- से लेकर 25000 दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उमीदवार आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए तथा पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 2 सितम्बर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा श्री नयना देवी जी पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु 62230715543 पर सम्पर्क कर सकते है।