नाहन : 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में कैंपस इंटरव्यू
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई तथा आयु 18-20 वर्ष, वेतन 9600 तथा मुफ्त यात्रा व खाना सहित मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-98166-16319 पर भी संपर्क कर सकते है।




