हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 26 को बंद रहेगी बिजली
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 24 जुलाई :
11 केवी लोकल हमीरपुर फीडर के अंतर्गत जीओ स्विच के रिपेयर, पीसीसी पोल को बदलने, लाइन के रखरखाव तथा पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 26 जुलाई को अणु कलाँ, पूल्ड कॉलोनी , पीडब्ल्यूडी कार्यालय तथा कॉलोनी , एसडीएम ऑफिस , डीसी ऑफिस , गांधी चौक , अप्पर मार्किट, नादौन चौक , बस स्टैंड, प्रताप नगर, ब्रार्ड बल्ह, प्रताप गली, पुलिस स्टेशन और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों की मरम्मत का कार्य 2 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



