सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू, 24 जुलाई :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपनी ई-केवाईसी (आधार आधारित सत्यापन) शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है।
     ज़िला कल्याण अधिकारी जी एल शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुलाई 2025 से ई-केवाईसी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के अंतर्गत 28 फरवरी 2026 तक सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग के प्रयासों से अब तक 53,627 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी की जा चुकी है।
   उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनर जिन्होंने अभी तक अपना ई केवाईसी सत्यापन नहीं कराया है वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में एक माह के भीतर अपना सत्यापन सुनिश्चित करवायें। उन्होंने कहा कि इस अंतिम अवसर के उपरान्त यह माना जाएगा कि संबंधित पेंशनधारी उपलब्ध नहीं है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है। यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है अथवा उसमें संशोधन या अद्यतन की आवश्यकता है, तो वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
    ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
--