नाहन: एनडीपीएस एक्ट, 3 मामले, 22.29 ग्राम चिट्टा पकड़ा, 5 आरोपी धरे,

नाहन: एनडीपीएस एक्ट, 3 मामले,  22.29 ग्राम चिट्टा पकड़ा,  5 आरोपी धरे,
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
सिरमौर पुलिस ने बड़ी कारवाई  करते हुए जिले में एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग अलग मामलों में 22.29 ग्राम चिट्टा पकड़ कर 5 तस्करों को धर दबोचा है। 4 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन के  पुलिस रिमांड में भेजा है  जबकि एक आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल, पांवटा साहिब पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी न0 HP44A-1338 नाहन की तरफ से बद्रीपुर चौक से शिलाई रोड़ की तरफ आ रही है । जिसमे चिट्टा/हिरोइन होने की सूचना है। उक्त गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया  जिसके अन्दर 3 लोग बैठे थे । 

एसपी ने बताया कि चालक सीट पर बेठे व्यक्ति ने पुछने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पुत्र स्व0 घनश्याम, गांब सुलाणा डा0 भंजराडु तहसील चुराह, जिला चंम्वा, हाल लाईनमैन HPSEB विभाग शिलाई व चालक के साथ अगली सीट पर वैठे व्यक्ती ने अपना नाम अखिल पुत्र बाबु राम गांब धकोली डा0 व तहसील शिलाई जिला सिरमौर व चालक से पिछली सीट पर वैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र नरेश चन्द गांव धकोली डा0 व तहसील  शिलाई, जिला सिरमौर बतलाया जिसके बाद गाडी न0 HP44A-1338 की तलाशी अमल में लाई गई । 

तलाशी  के दौरान पुलिस टीम ने उक्त तीनों आरोपियों  के कब्जे से  कुल वजन 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को आज दिनांक 11-06-26 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
एक अन्य मामले में 

दिनांक 10-06-26 को SIU टीम ने  गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति सोहन लाल पुत्र श्री रमेश चन्द निवासी गांव फूलपुर, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से  कुल वजन 06.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उक्त आरोपी  के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है ।

नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने  गुप्त सूचना मिली कि गोविंद ठाकुर निवासी गाँव एंव डा0 अंधेरी तह0 संगड़ाह जो काफी समय से संगड़ाह-अंधेरी व आस पास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन बेचने का धंधा करता  है जो आज भी PWD REST HOUSE संगडाह के नजदीक लोगों को चिट्टा बैचने की फिराक में हैं । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति  के कब्जे से  कुल वजन 06.95 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उक्त आरोपी  के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपी  को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 05 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

*