नाहन: कामगार की मौत के बाद, गुस्साये ग्रामीणों ने कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी की,हाइवे पर यातायात प्रभावित...

नाहन: कामगार की मौत के बाद, गुस्साये ग्रामीणों ने कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी की,हाइवे पर यातायात प्रभावित...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 अप्रैल :
 नाहन विधानसभा क्षेत्र के  शंभूवाला में बीती रात फार्मासूटिकल कंपनी में  अचानक लिफ्ट गिरने से एक 29 वर्षीय कामगार  की  दर्दनाक मौत मामले में गुस्साये ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधनके के खिलाफ  लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए  नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान  कुछ समय के जाम भी लगा। कंपनी के आश्वासन के बाद लोगों द्वारा जाम को खोला गया।

कामगारों ने आरोप लगाया कि कंपनी में लगी लिफ्ट पिछले लंबे समय से खराब चल रही थी और प्रबंधन को भी इसकी  जानकारी थी । लेकिन लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि लिफ्ट पर सामान चढ़ाते समय लिफ्ट गिर गई और इसी दौरान 29 वर्षीय युवक की चपेट में आ गया। कामगारों का आरोप है कि हादसा घटित होने के बाद भी कंपनी प्रबंधन गंभीर नजर नहीं आया और खुद कामगारों ने लिफ्ट की चपेट में आए मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।
कामगारों ने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर फैक्ट्री चल रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई।
 जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कामगार की मौत के बाद कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जांच जारी है। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले क़िया गया है।