नाहन : 19.38 लाख रुपये के 8,143 चूजे बेच दिए बिना इजाजत....एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र में एक कम्पनी के साथ जुड़े कुछ लोगों ने 8,143 चूजे कम्पनी की बिना इजाजत के बेच दिये। इन चूजों की कीमत 19.38 लाख रुपये बताई गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा मे QSA Poultry India Pvt. Ltd. के अधिकृत प्रतिनिधि जसविन्द्र कुमार रुपये के की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार कंपनी ने एग्रीमेंट के तहत प्रीति पत्नी इमरान निवासी टोका नगला, जिला सिरमौर को 8143 चूजे पालन हेतु दिए थे।
आरोप है कि इम्तियाज हाशमी, प्रीति तथा अन्य गारंटरों ने तैयार मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना रात के समय बेच दिया। इस कथित कृत्य से कंपनी को लगभग 19.38 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









