नाहन: खूनी झड़प के मामले में अदालत ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड रखने के आदेश दिए..बडे भाई पर दराट से क़िया था हमला..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
अदालत ने गुरुवार को शहर के बड़ा चौक बाजार में दो सगे भाईयों के बीच खुनी झड़प के मामले दो आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत ने पेश किया था।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों को 15 जून तक डिमांड मिला है। इसके बाद फिर अदालत में पेश किया जायेगा।
गौरतलब है कि बीते दिन बाजार बड़ा चौक में खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें राम प्रकाश पुत्र स्व0 श्री रत्न लाल निवासी रतन भवन रानी ताल त0 नाहन के ऊपर उसके छोटे भाई दुर्गेश व इसके स्व0 भाई राज कुमार की पत्नी नीलम दोनों ने काम को रुकवाने के लिए आये व बहसबाजी की।इसी बीच दुर्गेश ने जूस की दुकान से नारियल काटने वाले तेज धार वाले दराट को उठाकर तथा नीलम ने आगे घेरकर दुर्गेश ने पिछे से इसकी गर्दन पर दराट से दो वार किए। इस हमले में उसका दाहिने हाथ का अंगुठा तेज धार दराट से कट गया और अंगूठा अलग होकर रास्ते में गिर गया था।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ U/S 109, 118(2), 126(2), 49, 3(5) BNS के तेहत मामला दर्ज कर क़िया गया है।









