नाहन: 4.80 ग्राम चिट्टा पकड़ा तीन तस्कर धरे, राजगढ़ में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जून :
राजगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तालाशी के दौरान 4.80 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में 3 आरोपियों को धर दबोचा गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल, राजगढ़ जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त गुप्त सूचना मिली कि शुभम ठाकुर पुत्र श्री सोमराज R/o गांव चुन्नी डा० व तह० राजगढ़ जिला सिरमौर अपने अन्य दो साथियों विवेक चौहान पुत्र श्री प्रेम सिंह व मिथुन आर्य पुत्र श्री प्रेमपाल आर्य निवासीगण राजगढ़ के साथ गाड़ी नं० HP 63-3060 में मादक पदार्थ हेरोईन / चिट्टा की खेप लेकर गिरिपुल, सोलन की तरफ से राजगढ़ की ओर आ रहे हैं।
यदि इनकी गाड़ी को रोककर चैक किया जाए तो भारी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/ हेरोईन बरामद हो सकता है ।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल वजन 04.80 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
जिसपर उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।









