नाहन: 4.692 ग्राम चुरा पोस्त बरामद, तस्कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर....

नाहन: 4.692 ग्राम चुरा पोस्त बरामद, तस्कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 10 जून :
पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कुटी की तालाशी के दौरान तस्करी करके ले जाई जा रही चुरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है।

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब टोल बैरियर पांवटा साहिब  के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम विजय पुत्र राजकुमार निवासी भाटांवाली, त0- पांवटा साहिब, जिला-सिरमौर जो स्कूटी नं. HP17H-6190 पर हरबर्टपुर से भूपपूर आ रहा है ।  जिसके पास भारी मात्रा में भुक्की/चुरा पोस्त है । 

पुलिस टीम द्वारा तुरन्त नाकाबंदी कर  उपरोक्त व्यक्ति की स्कूटी को रोक कर पूछताछ की व उसकी स्कूटी की तलाशी ली । तलाशी  के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से  कुल वजन 4.602 ग्राम भुक्की/चुरा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । 

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 10-06-26 को मन्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।