नाहन :आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की

नाहन :आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जून :
जिला आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसपीत कौर ने की, जिसमें शहर के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि जिला आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2026 को पक्का तालाब, नाहन में भव्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में योग के महत्व, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर योग नोडल अधिकारी डॉ. ममता जैन, डॉ. दीक्षा, हिमाचल योग संस्थान से गिरीश कुमार, इनर व्हील क्लब से रचना गौतम एवं अनुभा, तथा रोटरी क्लब नाहन संगिनी के सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. जसपीत कौर ने सभी सामाजिक संगठनों से 21 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।