नाहन: तिब्बत महिला विद्रोह की 67 वीं वर्षगांठ कल पांवटा में..
यह आयोजन 1959 में ल्हासा में चीनी कब्जे के खिलाफ हुए विद्रोह का स्मरणोत्सव है।
दावा डोलमा,टाशी वांग्मो अध्यक्ष क्षेत्रीय तिब्बती महिला संगठन पांवटा साहिब ने बताया कि इस अवसर क्षेत्रीय तिब्बती महिला संगठन पांवटा साहिब और पुरुवाला कल सुबह 10 बजे से भूप्पुर राष्ट्रीय राजमार्ग से बद्रीपुर चौक मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब तक रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें तिब्बत में जारी मानवाधिकार उल्लंघनों का विरोध और स्वतंत्रता की मांग शामिल है।




