नाहन: 7.62 ग्राम स्मैक पकड़ी, शिलाई निवासी तस्कर दबोचा.पांवटा में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जून :
पांवटा साहिब में बंगरण चौक में सड़क किनारे नशीला पदार्थ बेच रहे एक शिलाई निवासी तस्कर को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से 7.62 ग्राम स्मेक बरामद की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया किस्पैशल डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बांगरन चौक के पास स्मैक व हैरोईन बैचने के लिए खडा है ।
एसपी ने कहा कि स्पैशल डिटेक्शन टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बांगरन चौक के पास खड़े व्यक्ति से पूछताछ की व तलाशी ली गई।
पूछताछ के दौरान उसने नाम अरुण पुत्र श्री बंसी राम, निवासी गांव च्यूमू, डाकघर मिलाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हि0प्र0 बताया व तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त स्मैक/हेरोईन कहां से लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में था ताकि इसके पीछे अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।









