खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड 15 मई यातायात के लिए बंद

खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड 15 मई यातायात के लिए  बंद
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  धर्मशाला, 22 अप्रैल :   
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि देहरा उपमंडल के अन्तर्गत खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 23 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए कथोग से सिहोरपई मार्गं का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।