नाहन: मारपीट के दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 अप्रैल :
पुलिस ने थाना पच्छाद व संगढाह में मारपीट के दो अलग अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं ।
एसपी एनएस नेगी ने बताया किथाना पच्छाद में रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अमन शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा, निवासी गांव मानरिया, डाकघर परारा, तहसील ददाहू ने आरोप लगाये हैं कि वह दिनांक 21-04-2026 को वह बसांह में अपनी मौसी ज्योति शर्मा को दवाई देने के बाद वापिस जाने के लिये अपनी मोटरसाईकल स्टार्ट कर रहा था, तभी उसका मामा सुशील शर्मा आया और हाथ में लिए डंडे से इससे मारपीट करने लगा जिससे इसे चोटें आई हैं। आरोपी जाते समय शिकायतकर्ता व उसकी मौसी को जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गया।
एसपी ने एक अन्य मामले में संगड़ाह घासनी से लौट रही मां-बेटी को रास्ते में रोककर मारपीट व धमकी की देने के मामले में शिकायतकर्ता तारा देवी पत्नी बलवीर, निवासी गांव बोरली, डाकघर रेडली, तहसील संगड़ाह ने बताया कि दिनांक 21-04-2026 को शाम वह अपनी बेटी के साथ घासनी शवाण से पशु लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में मांगाराम पुत्र मेघरू राम, निवासी गांव बोरली ने उसकी बेटी के सिर पर वार किया और जाते समय दोनों को जान से मारने की धमकियां दीं।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।








