नाहन: नशा तस्कर धरा, 14 शीशियां नशीली दवा पकड़ी, पांवटा में मामला दर्ज हुआ..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 अप्रैल :
पांवटा ब्लॉक मेंनशे के कारोबार में लगे एक तस्कर को पुलिस धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 14 शीशियां बरामद की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि नाहन में तैनात STF की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोटर साईकल न0 HP T0426 HP9843D में एक व्यक्ति जिसका नाम अनिश पुत्र श्री मोहमम्द सलीम निवासी वार्ड न0-10 देवी नगर पांवटा साहिब जिला सिरमौर भाटावाली क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में संलिप्त है।
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार आरोपी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कफ सिरप बेचने के लिए लाया है। यदि इसी समय इसकी उपरोक्त मोटर साईकिल को रोककर चैक किया जाए तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ कफ सिरप बरामद हो सकती है।
नेगी ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिश के कब्जा से 14 अदद शीशियां CODECTUSS TR COUGH SYRUP बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS Act मे मामला दर्ज किया गया है।








