नाहन: महिला के साध मिलकर पत्नी की कर दी पिटाई,पति खिलाफ मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 अप्रैल :
माजरा क्षेत्र में एक पति को खर्चा देने के नाम पर पत्नी के साथ मारपीट महंगी पड़ी। पति की मारपीट के बाद गुस्साई पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन माजरा में एफआईआर दर्ज करा दी। मामले में जांच जारी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र की शिकायतकर्ता रजनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति हरीश कुमार पुत्र शोभाराम निवासी गांव व डा0 माजरा और एक अन्य महिला शीतल देवी ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाल फाड़े।
एसपी ने बताया कि यह वारदात उस वक्त हुई जब शिकायतकर्ता अपने पति के खर्चा लेने के लिए उनके कमरे में गई थी,जहां यह घटना हुई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। रजनी की दाहिने बाजू पर चोट आई है।








