नीट परीक्षा केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की सुविधाओं पर दिया जोर
इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया और छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के महत्व से भी अवगत करवाया।
उपायुक्त ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण, बाउंड्री वॉल, भवन मरम्मत तथा व्हाइटवॉशिंग के कार्यों के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समयबद्ध सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत को-एजुकेशन व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं को लेकर संतोषजनक स्थिति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।








