कुल्लू के ऐतिहासिक 'पीपल जातर' मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय प्रणाली की सरल प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। शिविर के माध्यम से उपस्थित जनता को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू अमित मंड्याल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू मनीषा गोयल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल-स्पीति स्थित कुल्लू निरंजन सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चुनौती सगरोली, तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) कुल्लू विशाल तिवारी , अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कुल्लू तेजा ठाकुर,डीएलएसए स्टाफ,लीगल ऐड डिफेन्स कौंसिल सिस्टम स्टाफ सहित पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहे








