नाहन : पंजीकृत कामगार 28 फरवरी तक करवा ले अपनी E-KYC : श्रम कल्याण अधिकारी
श्रम कल्याण अधिकारी सिरमौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों का आधार सत्यापन (E-Kyc) किया जा रहा है।
उन्होंने सिरमौर जिला में पंजीकृत कामगारों से आग्रह किया है कि वह 28 फरवरी, 2026 तक अपना आधार सत्यापन (E-Kyc) अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें भविष्य में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।




