नाहन : नगर परिषद का बड़ा एक्शन,चला जेसीबी..सड़कों के किनारे फेंका गया मलबा हटाया जा रहा है...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 जुलाई :
नगर परिषद नाहन ने शहर की सड़कों के किनारे वर्षों से जमा पड़े मलबे को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई है, जिससे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान स्वयं मौके पर नप अधिकारियों को साथ लेकर मौजूद रहीं और पूरे अभियान की निगरानी की। अभियान का मकसद सड़क किनारे जमा मलबे को जल्द से जल्द हटाकर यातायात को सुचारू बनाया जाए और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर किया जाए।
नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान ने कहा की नगर परिषद नाहन सबसे प्राचीन नगर परिषदों में शुमार है और शहर स्वाछता और सुंदरता के लिए जाना जाता था लेकिन पीछले कुछ समय से स्वाछता अभियान और इधर-उधर सड़कों किनारे गिराए मालाबे समेत अतिक्रमण से परेशानी बढ़ी है जिसको लेकर अभियान शुरू किया गया हैं। उन्होंने बताया कि जेसीबी ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से सड़कों किनारे पड़ी सामग्री को उठाया जा रहा है कूड़े करकट के ढेर हटाए जा रहे हैं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। शहरवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा केवल नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इधर उधर सड़क किनारे, नालों या सार्वजनिक स्थानों पर मलबा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



