नाहन: 3 लीटर अवैध शराब,12 बोतलें देशी शराब पकड़ी,दो मामले दर्ज...

नाहन: 3 लीटर अवैध शराब,12 बोतलें देशी शराब पकड़ी,दो मामले दर्ज...

       अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 मार्च : 
      
पुलिस ने पांवटा व राजगढ़ के  दो अलग मामलों में 3 लीटर अवैध शराब व एक दर्जन देशी शराब की बोतलें बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि राजगढ़ में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर भरत भूषण निवासी गांव चम्बीधार अपनी मीट की दुकान से अवैध रुप से शराब बेचने का धंधा करता है। 
अगर  चम्बीधार जाकर उसकी मीट दुकान की तलाशी ली जाये, तो काफी मात्रा मे अवैध रुप से रखी शराब बरामद हो सकती है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भरत भूषण की  दुकान से तलाशी के दौरान  गत्ता पेटी के अन्दर 12 बोतलें शराब देशी मार्का पैराडाईज संतरा For Sale in Himachal Pradesh only. बरामद की है।

एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा में पुलिस टीम ने  गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सोनू निवासी गांव व डाकघर माजरा बंगाला बस्ती के घर से तलाशी के दौरान  03 लीटर कशीदशुदा नाजायज शराब  बरामद की है।
इस सन्दर्भ में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में अभियोग संख्या 48/26 दिनांक 16/03/26 जेर धारा 39(1)(a) HP EXCISE ACT पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।