नाहन:जल शक्ति विभाग की 3 स्कीमों कलपुर्जे चुराने वाले 5 आरोपी धरे, एफआईआर दर्ज

नाहन:जल शक्ति विभाग की 3 स्कीमों कलपुर्जे चुराने वाले 5 आरोपी धरे, एफआईआर दर्ज

अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 मार्च : 

नाहन विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लिफ्ट ईरिगेशन स्कीम मल्लोंवाला भुड़, कून व खजूरना के पम्पहाऊसों से मोटरें, गेट वाल, कॉपर केवलें, पाईप फिटिंग आदि कलपुर्जे चुराने के मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को दबोच चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे थे।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में बीएनएस की  धारा 331(4), 305 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाही के लिए एसआईटी टीम गठित की गई गई थी टीम में साईबर , QRT के सदस्यों के साथ गुप्त सूत्रों का सहयोग लिया गया ।  एसपी ने बताया कि मामले में अभी तक पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 3 आरोपी आज हिरासत में लिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि हिरासत में  लिए गए आरोपियों में  प्रिंस कुमार पुत्र श्री अजय कुमार निवासी कुंजा मतरालियों पांवटा ,गगन पुत्र श्री बलिन्द्र निवासी गांव बंगाला बस्ती माजरा डा0 माजरा तहसील पांवटा साहिब ,सुलेमान @गोला पुत्र श्री धर्मेन्द्र गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा,विशाल @ गाफू पुत्र श्री कुका गांव रुखडी डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन,अर्पण पुत्र श्री गब्बर गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा शामिल हैं ।

नेगी ने बताया कि सभीआरोपी  वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने स्थाई पते से गायब थे तथा इधर –उधर ठिकानों में छिपे थे तथा पकडे जाने व लोकेशन ट्रैक  होने के डर से अपने फोन बंद रखे थे ।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी व साईबर व QRT टीम की मदद से  आरोपियों को भिन्न-2 स्थानो पड़ौसी राज्य यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर, मिर्जापुर (युपी) ताजेवाला, छछरोली, जैदर , प्रताप नगर, इत्यादि से राऊंडअप करके लाया गया है ।एसपी ने बताया कि तीन आरोपियों  अर्पण, विशाल व सुलेमान को आज दिनांक 17.03.2026 को पुलिस थाना नाहन मे नियामनुसार गिरफ्तार किया गया है। 

इन आरोपियों ने अलग- अलग दिनों में उपरोक्त पानी की स्कीमों / पम्प हाऊसों में चोरी की है तथा उपरोक्त स्कीमों से तांबा कोप्पर वायर, टुल व ATS STARTER, GATEWAL, 3 PHASE 3HP MOTOR  की 5 व 3 PHASE 5HP MOTOR  की एक मोटर चोरी की है। गिरफ्तार किये गये उपरोक्त आरोपियों से पुलिस हिरासत रिमाँड के दौरान पता लगाया जा रहा है इन वारदातों में इनके साथ अन्य कौन कौन संलिप्त थे व चोरी का सामान कहां किसको बेचा है व कौन सी गाडी का इस्तेमाल किया गया है।