राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी द्वारा धर्मशाला में विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण
इसके उपरांत उन्होंने वृद्धाश्रम, दाढ़ी का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और उनके लिए उपलब्ध सेवाओं एवं देखभाल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को वृद्धजनों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिए।
ममता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और समुचित सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




