नाहन: 15,73 ग्राम चिट्टा पकड़ा, महिला समेत एक परिवार के 4 सदस्य हिरासत में..कार में जा रहे थे बेचने..
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम मिली गुप्त सूचना के आधार पर 15.73 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा है । नेश की तस्करी में लगे इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि नशीले पदार्थो को धंधा करने वाले एक परिवार के चार सदस्यों को धरा गया है। जिला-सिरमौर की SIU टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली की गाडी नम्बर HP18C 8477 में लतिका व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य चिट्टे की सप्लाई लेकर कोटडी अपने किराये के घर की तरफ जा रहे हैं ।
एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चिट्टा बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है।सूचना थी कि यदि इसी समय गाडी नम्बर HP18C 8477 को रोक कर चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हो सकता है।
नेगी ने बताया कि सूचना के।आधार पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र श्री विनोद कुमार, श्रीमती लतिका पत्नी श्री विनोद कुमार, निखिल कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा व पिंकी उर्फ नेन्सी पुत्री श्री हीरालाल ठाकुर, निवासी गांव गलोग नगाली, डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र.हाल रिहायश लतिका गांव कोटड़ी नाहन, जिला सिरमौर, हि.प्र. के कब्जे से कुल वजन 15.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
आरोपियों के कब्जे 10,450/- रुपये करंसी भी मिली है।जो चिट्टाकी कमाई के प्रतीत हो रही हैं ।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के।खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है । आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।




