नाहन: यूको आरसेटी में मनाया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 मार्च :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरसेटी सिरमौर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आज 10-03-2026 किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं, आरसेटी स्टाफ सदस्यों तथा स्थानीय समुदाय की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अंजलि गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे व नाबार्ड से डीडीएम विक्रम जीत सिंह, एलडीएम सिरमौर थी सनोज कुमार सिंह व आरसेटी निर्देशक मनजीत उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों एवं संस्थान के अधिकारियों ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उन्नति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार अत्यंत आवश्यक हैं, और आरसेटी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को अपने अनुभव माझा करने का अवसर भी मिला। कई प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जैसे नृत्य, ममूह गीत, भाषण, व छात्रों ने प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और नारा प्रतियोगिता में भी भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गयी और पुरस्कार भी वितरित किये गए।
इस अवसर पर आईटीआई के कर्मचारी, बीडीओ नाहन के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और अन्य आरसेटी डीएमटी उपस्थित रहे।




