नाहन : नई जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने संभाला कार्यभार
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मई :
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत) नाहन में नवनयुक्त जिला युवा अधिकारी सुश्री अमृषा शर्मा ने 13 मई 2026 को सिरमौर जिले में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
वे जिले में युवाओं तक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना रहेगा, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उनके नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान, स्वयंसेवा को बढ़ावा, अंतर-जिला खेल प्रतियोगिताएं तथा युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों को विशेष रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
माय भारत का उद्देश्य युवाओं को देश के विकास से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाना है।









