नाहन: यूको आरसेटी के जूट उत्पाद कार्यक्रम रामाधौन पंचायत में अवलोकन किया..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 2 मार्च :
रामाधोन पंचायत में चल रहे 14 दिवसीय जूट उत्पाद बनाने की बुनियादी बातें प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरसेटी सिरमौर नाहन में अवलोकन किया गया.जिसमें कुल 31 लोगों ने भाग ले रहे है।
निदेशक यूको आरसेटी श्रीमती मंजीत ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा समय समय पर 18-50 वर्ष के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लोग कौशल सीखकर स्वरोजगार अपना सकें, या आत्मनिर्भर बनें। निदेशक यूको आरसेटी ने बैंकिंग ज्ञान प्रदान किया और मार्केटिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, बैंकिंग योजनाओं से परिचय करवाया। आरसेटी में होली के बाद मशरूम की खेती का (10 दिवसीय) और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण (35 दिवसीय) आयोजित होगा। प्रशिक्षण निःशुल्क होगा और छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 7876275705 या 7087541994 पर संपर्क कर सकते हैं। आरसेटी में सभी प्रशिक्षणों के लिए आयु सीमा 18 से 50 तक तय की गई है।
प्रशिक्षण डीएसटी गुरप्यारी द्वारा दिया गया। अवलोकन राकेश वर्मा और गुरमीत कौर द्वारा किया गया । इस अवसर पर निदेशक तथा आरसेटी स्टाफ मौजूद था।




