नाहन: बिजली के पोल पर चढ़े मजदूर को करंट लगने मौत ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 जुलाई :
पांवटा ब्लॉक में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली के पोल पर चढ़े एक मजदूर की ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन से अचानक करंट लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ठेकेदार के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है।
ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आज दिनांक 05-07-2026 मोहन लाल निवासी गांव बेलवाली डा0 धौलाकुँआ तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने थाना माजरा मे शिकायत दर्ज करवाई कि आज सुबह इसका भतीजा बारु राम जो कि नासीर रावत, इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर
निवासी मिश्रवाला के पास लेबर मे काम कर रहा था ।
एसपी ने बताया कि शिकायत के।अनुसार ठेकेद्वार ने बारू राम को बिजली के पोल पर चढा रखा था।
पोल के उपर 33 KV की लाईन भी थी। जिससे इसके भजीते बारु राम को करन्ट लगा और वह पोल से नीचे जा गिरा। इस हादसे में बारू राम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने बिजली विभाग सेकोई अनुमति या शट डाउन नही लिया गया था।
नेगी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।




