नाहन : सिरमौर जिले में पशुओं में गलघोंटू लंगड़ी बुखार को लेकर डोर-टू-डोर' मुफ्त टीकाकरण महाअभियान तेज

नाहन : सिरमौर जिले में पशुओं में गलघोंटू लंगड़ी बुखार को लेकर डोर-टू-डोर' मुफ्त टीकाकरण महाअभियान तेज
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 जुलाई :
 सिरमौर जिले में मानसून के दौरान पशुधन को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया  है। पशुपालन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क और डोर-टू-डोर  टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून के गीले मौसम में तेजी से फैलने वाले गलघोंटू और लंगड़ी बुखार जैसे घातक जीवाणु बैक्टीरिया जनित रोगों से मवेशियों की रक्षा करना है। 

 पशुपालन विभाग पांवटा साहिब के  पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित  महाजन ने बताया कि, पांवटा साहिब में 40000 से ज्यादा छोटे बड़े पशु पंजीकृत हैं। बरसात के मौसम में वातावरण में अत्यधिक नमी और उमस के कारण गलघोंटू लंगड़ी बुखार बैक्टीरिया अत्यधिक सक्रिय हो जाते हैं। यह समय पशुओं के लिए बेहद संवेदनशील होता है, । उन्होंने बताया कि पशुपालकों को अपने मवेशियों को लेकर दूर अस्पतालों में न जाना पड़े, इसलिए विभाग की टीमें खुद किसानों के घर-घर पहुंच रही हैं और टीकाकरण किया जा रहा है ।
 इस महाअभियान के तहत दी जाने वाली सभी वैक्सीन और दवाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के साथ-साथ किसानों को मानसून में पशुओं के रखरखाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।  पशु चिकित्सा अधिकारी ने  समस्त किसानों और डेयरी संचालकों से आग्रह किया है कि वे इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का एकमात्र और सबसे प्रभावी उपाय है।