अक्स न्यूज लाइन रिकांगपिओ 17 फरवरी :
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में संपूर्णता अभियान पूह ब्लॉक के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नीति आयोग द्वारा ग्रामीण का अर्थव्यवस्थाजा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गर्भवती महिलाओं में उचित पोषाहार, टीकाकरण व शिशु स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध करवाना।
इसके अतिरिक्त, महिला सशक्तिकरण के तहत महिला शौचालयों का निर्माण, संस्थागत प्रसव की सुविधा तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना ताकि उनके प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन को महत्व एवं क्षमता निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को पशु टीकाकरण, मृदा परीक्षण व स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों के विपणन पर जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि घर-द्वार पर कौशल निर्माण से स्थानीय उत्पादों का वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में मूल्य संवर्धन संभव हो सके। उन्होंने बताया कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को विशेषकर महिलाओं को सतत कृषि-बागवानी तकनीकों में दक्ष बनाना ताकि छोटे एवं सीमांत किसानों को
वर्तमान प्रदेश सरकार के स्वर्णिम 3 वर्ष के कार्यकाल में लाभ मिल सके। जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी ने बैठक का संचालन किया तथा इस अभियान के तहत विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एडीएम पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश नेगी, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी, जिला भू संरक्षण अधिकारी डॉ राजेश धीमान व आतमा परियोजना के निदेशक रमेश लाल उपस्थित थे।
Ends