नाहन: यूरिया खाद खिला कर मार दिया बकरियों को,रेणूका जी में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

नाहन: यूरिया खाद खिला कर मार दिया बकरियों को,रेणूका जी में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

श्री रेणूका जी के गांव आलिया में एक महिला द्वारा यूरिया खाद खिलाकर बकरियां मार देने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रेणूका पुलिस ने हीरा पुत्र स्व0 श्री खुलु राम निवासी गांव आलिया डा0 जरग त0 ददाहु जिला सिरमौर हि0प्र0 की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हीरा ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को युरिया खाद खिला कर मार दिया है। 

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता की बकरियां मृत पाई गई थीं। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 325 BNS में मामला दर्ज किया गया है