नाहन: सैनवाला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दिया स्कूल में प्रथम..42 छात्र प्रथम श्रेणी में..
विद्यालय के कुल 45 परीक्षार्थियों में से सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें से 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कला संकाय में दिया ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिवांजलि ने 441 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा सिमरन ने 440 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया। इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इसी प्रकार, वाणिज्य संकाय में पायल ने 500 में से 427 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, आदित्य ने 412 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कनिष्क ने 406 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अयूब खान जी ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के प्रधान श्री शशिपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए








