राज्यपाल ने नई दिल्ली में हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया

राज्यपाल ने नई दिल्ली में हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 31 मार्च : 

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल ने एम्पोरियम में हिमाचली उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का अवलोकन किया और इनमें प्रदर्शित समृद्ध कारीगरी तथा पारंपरिक विरासत में गहरी रुचि दिखाई।

राज्यपाल ने एम्पोरियम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच राज्य के स्वदेशी उत्पादों, विशेषकर हथकरघा और हस्तशिल्प वस्तुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री गुप्ता ने स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और उद्यमियों को बेहतर विपणन अवसर और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर उन्हें सहयोग प्रदान करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक उत्पादों का प्रचार-प्रसार न केवल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर भी उत्पन्न करता है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचली उत्पाद अपनी गुणवत्ता, प्रमाणिकता और आकर्षक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं तथा इनके घरेलू और वैश्विक बाजारों में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के प्रयास जारी रखने और नवाचार, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रभावी विपणन रणनीतियों के माध्यम से इनके ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर एम्पोरियम के अधिकारी भी उपस्थित थे।