नाहन: पहले रास्ता रोका, फिर गला पकड़ कर धमकाया,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज...

नाहन: पहले रास्ता रोका, फिर गला पकड़ कर धमकाया,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जून :
 माजरा क्षेत्र में अपनी दुकान की और जा रहे एक दुकान मालिक को एक व्यक्ति ने पहले रास्ता रोक कर गला पकड़ा फिर डराया धमकाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस नएफआईआर दर्ज कर दी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 11-06-2026 को  नासिर अली पुत्र लियाकत अली निवासी गांव गुलाबगढ़, डाकघर  कोटडी ब्यास, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना  माजरा मे मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 11.06.2026 को  प्रातः जब यह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तब टोका नागला एवं कुंडियों के मध्य मार्ग पर फिरोज निवासी ग्राम गुलाबगढ़ ने इसका रास्ता रोक इसका गला पकड़ लिया तथा इसे डराने-धमकाने लगा ।
एसपी ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा मे मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है ।