नाहन: ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम जालंधर से दबोचा,

नाहन: ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम जालंधर से दबोचा,

जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस स्टेशन में दर्ज ठगी के एक मामले में फ़रार मुजरिम को जालंधर पंजाब से धर दबोचा है।

 एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में उदघोषित मुजरिमों  को पकड़ने के लिये बनाई गई टीम ने ठगी के एक मामले में आरोपी करण सेठ पुत्र श्री विपन कुमार, निवासी हाउस नं C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, पुलिस स्टेशन नं 3, जालंधर सिटी, पंजाब को दाओबा चौक, जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। 

एसपी ने बताया कि मुजरिम को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने ने बताया कि ठगी कायह  मामला वर्ष, 2018 के मुकदमा नं0 77/2018 धारा  420, 34 भारतीय दण्ड संहिता  पुलिस थाना नाहन से संबंधित है।