नाहन: 1.20 ग्राम स्मैक पकड़ी, पांवटा में आरोपी धरा पुलिस ने..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 अप्रैल :
पुलिस की Detection cell Sub Division पांवटा साहिब टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक नेश के तस्कर के कब्जे से क1.20 ग्राम स्मैक बरामद की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर Detection Cell Sub Division पांवटा साहिब को टीम गश्त के दौरान सूचना मिली कि इमरान पुत्र श्री इकराम निवासी गांव ढालीपुर तह0 विकासनगर जिला देहरादुन उ0प्र0 अपने पास एक बैंग मे बाबर नाम के एक व्यक्ति जो कुन्जा का निवासी है, से स्मैक/हैरोईन खरीद कर पांवटा साहिब की और आ रहा है ।
एसपी ने बताया कि सुचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इमरान के कब्जे से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद की।
एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी है।
आरोपी को गिरफ्तार करके पता लगाया जा रहा है कि यह स्मैक/हैरोईन कहां बचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।








