नाहन :स्वस्थ जीवन का संकल्प: अरिहंत इंटरनेशनल में नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष सत्र का आयोजन

नाहन :स्वस्थ जीवन का संकल्प: अरिहंत इंटरनेशनल में नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष सत्र का आयोजन
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 0 5 जुलाई :
 अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में विद्यार्थियों को नशे, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रखने तथा उनके बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग, सिरमौर की विशेष टीम ने विद्यालय में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को तम्बाकू, नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ *डा. निखिल गर्ग, व कृष्णा राठौर* ने विद्यार्थियों को तम्बाकू, सिगरेट, ई-सिगरेट, शराब तथा विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
नशे से दूर रखने के लिए विद्यार्थियों को विशेष शपथ भी दिलवाई गई ।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशे से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नशे की लत से बचाव के लिए खेलकूद, योग, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय की *निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी* ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू, नशीले पदार्थ एवं ड्रग्स न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि उसके चरित्र, शिक्षा, परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करते हैं। विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्यों पर केंद्रित रहते हुए सकारात्मक सोच, अनुशासन, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय के चेयरमैन *अनिल जैन एवं महासचिव सचिन* जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा वर्तमान समय में युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे से बचाना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, स्वस्थ आदतें और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।
 विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक जागरूकता सत्र के सफल आयोजन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग, सिरमौर की टीम का आभार व्यक्त किया।