नाहन : नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा के सम्मान में वाल्मीकि समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
अक्स न्यूज लाइन नाहन 0 5 जुलाई :
नाहन नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा के सम्मान में वाल्मीकि समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वाल्मीकि समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में विशेष रूप से तरसेम भारती (समाजसेवी, शिमला), बिट्टू कुमार अटवाल, बादल नाहर, विक्रम मट्टू एवं श्रीमती रजनी सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदीप सहोत्रा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री प्रदीप सहोत्रा का नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना पूरे वाल्मीकि समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। समाज को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को भी श्री प्रदीप सहोत्रा के समक्ष रखा। श्री सहोत्रा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वाल्मीकि सभा, नव जीवन वाल्मीकि समाज, वाल्मीकि महिला मंडल
वाल्मिकी महिला मंडल 2 रविदास सभा तथा समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रदीप सहोत्रा को सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।




