नाहन: नवजात शिशु का मिला शव, राजगढ़ अस्पताल में मची अफरातफरी, कब्जे में लिया पुलिस ने...
जिले के राजगढ़ सिविल अस्पताल में आज प्रात:काल यहां के एक शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। नवजात शिशु का करीब 4- 5 महीने का भ्रूण मिलने फैली सनसनी बीच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके सैंपल डीएनए टेस्ट लिए भेजे जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे जब एक सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा, तो उसने टॉयलेट सीट के भीतर कुछ फंसा हुआ देखा। गौर से देखने पर पता चला कि वह एक नवजात शिशु का शव था। यह सब देख कर अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबधंन ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन राजगढ़ को दी।
बीएमओ राजगढ़, डॉ. उपासना शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह टॉयलेट में करीब 20 से 22 हफ्तों का एक भ्रूण/शिशु मृत अवस्था में मिला है
डीएसपी राजगढ़, विद्या चंद नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह 4 से 5 महीने का शिशु भ्रूण पाया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए डीएनए सैंपल ले लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल के ओपीडी/आईपीडी रिकॉर्ड के जरिए उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।








