नाहन : कम्पनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 2 लाख की नगदी व गाड़ी लेकर फरार...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 मार्च :
पांवटा साहिब में एक कंपनी के मालिक के खिलाफ पुलिस ने लाखों रुपए की खरीद फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लाख की नगदी व कम्पनी की एक गाड़ी लिए फरार हो जाने का मामला दर्ज किया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मोहित कुमार लेखाकार Yamuna Beverages Pvt Ltd. Nariwala Paonta Sahib ने शिकायत दर्ज कारवाई है कि इनकी कम्पनी को M/S K.M engeniering solution नामक company जिसके Owner Kavesh Malhotra S/O Vimal Malhotra निवासी Ghaziabad (U.P) है।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार यह कंपनी Machinery, spare parts एवं raw matrial supply करती है।
M/S K.M engeniering solution कम्पनी को कुल 43381569/- रुपये का भुगतान किया है । M/S K.M engeniering solution द्वारा मुबलिक 36693114/- रुपये की सप्लाई दी गई है तथा मुबलिक 6688455/- रुपये शेष है।




