डाॅ. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने किया हमीरपुर जिला के चबूतरा गांव का दौरा, प्रभावितों से मुलाकात की

डाॅ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि उन्होनें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री के अतिरिक्त राजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं जैसे सोलर लाईट, तिरपाल, दवाईयां इत्यादि वितरित की।
डाॅ. सिकंदर कुमार ने कहा कि भारी बरसात के कारण हिमाचल के विभिन्न हिस्सों चम्बा, डलहौजी, मणिमहेश, कुल्लू, मनाली, मण्डी, सुंदरनगर व अन्य क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और इस आपदा की घड़ी में भाजपा के सभी विधायक, सांसद एवं सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होनें कहा कि राशन की किटें एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रभावितों तक पहुंचाने का काम भाजपा निरंतर कर रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई। केन्द्र सरकार ने प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक टीम को हिमाचल भेजा। उसके उपरांत केन्द्र सरकार ने लगभग 400 करोड़ रू0 से अधिक की राशि आपदा राहत हेतु प्रदान की परन्तु प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार द्वारा अपना हिस्सा जमा न करवाने के कारण आगामी राशि अभी नहीं दी जा सकी है।
डाॅ. सिकंदर ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आपदा के इस दौर में भी केन्द्र से प्राप्त राहत राशि में बंदर बांट कर रही है जिससे प्रभावितों तक यह राशि नहीं पहुंच पा रही है। उन्होनें कहा कि पूर्व में मण्डी के सिराज, धर्मपुर व नाचन में बादल फटने से प्रभावित हुए परिवारों को राहत सामग्री भेजी गई थी और आज चम्बा के लिए राशन किटे भेजी जा रही है। भाजपा इस आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
इस मौके उपर उनके साथ जिलाध्यक्ष हमीरपुर राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सन्नी शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जिला महामंत्री अजय रिंटू, सुजानपुर मण्डल अध्यक्ष जसवंत सिंह, महामंत्री सुरेश ठाकुर, सरदार परविंदर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।